भोपाल , मार्च 10 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को दमोह और सागर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के हटा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे 405 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सागर पहुंचकर ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम वृहद रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां शामिल होंगी, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित