भोपाल , मार्च 3 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वन्य जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से संतुलित और टिकाऊ जैव विविधता मॉडल और अधिक सुदृढ़ होगा तथा प्रदेश की धरती वन्य जीवों के लिए आदर्श बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित