देवरिया, अक्टूबर 30 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) किसान मोर्चा गन्ना किसानों के तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करने पर बधाई संदेश भेजेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने गुरुवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूर्ववर्ती गैर भाजपा सरकारों द्वारा चीनी उद्योग को क्षति पहुंचाते हुए निगम की 21 चीनी मिलो को औने-पौने दामों पर बेच दिया था।प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद 12 हजार करोड़ की भारी धनराशि का निवेश प्राप्त हुआ, जिससे 4 नई चीनी मिलों की स्थापना और 6 बंद चीनी मिलों को पुनः संचालित कराते हुए 42 चीनी मिलों का विस्तार कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित