उज्जैन , फरवरी 21 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में बेमौसम हुई बारिश को ध्यान में रखते हुए उज्जैन जिले सहित प्रदेश के सभी जिलों में क्षतिग्रस्त फसलों का आंकलन करने के निर्देश दिए है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि विगत दिनों मौसम परिवर्तन के साथ वर्षा के कारण फसलों को हुई क्षति की सूचनाओं को संज्ञान में लेते हुए क्षति का आंकलन किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी निरंतर चर्चा की जा रही है।
जिले के राजस्व अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी और बीमा कंपनी के अधिकारी व सभी पटवारी स्थल पर जाकर स्थिति का आंकलन कर रहे है। फसलों की स्थिति का प्रतिवेदन प्राप्त होते ही आगामी कार्यवाही की जाएगी।
उज्जैन जिले में पिछले चौबीस घण्टों के दौरान 4.3 मि.मी वर्षा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित