अलवर , फरवरी 07 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आठ फरवरी को अलवर जिले का दौरा करके विभिन्न कार्यकमों में शिरकत करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री शर्मा रविवार को सुबह पौने छह बजे प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन के कार्यकम में शिरकत करेंगे। इसके उपरान्त पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम बहाला टोल प्लाजा के पास (पंचायत समिति रामगढ़) में आयोजित ग्रामोत्थान शिविर का अवलोकन करके जनसभा को संबोधित करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि तत्पश्चात वह मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट पर किशनगढबास के बघेरी कलां गांव के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित