मुंबई , दिसंबर 27 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नवनाथ बान ने कहा कि मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में हार के डर से ठाकरे भाइयों ने हाथ मिलाया है।
श्री बान ने कहा, "राज्य में तेजी से हो रहे विकास के कारण मुंबई के लोग भाजपा और महायुति के साथ हैं। मुंबई के जबरदस्त विकास के कारण हमारे यहां राज-उद्धव परिवार गठबंधन के लिए कोई जगह नहीं होगी।"श्री बान ने भाजपा राज्य कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि जब भी चुनाव आते हैं शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र निर्माण सेना (मनसे) पार्टियां मराठी गौरव के नाम पर नारे लगाती हैं लेकिन उन्होंने मराठी लोगों के लिए कुछ नहीं किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित