नयी दिल्ली, सितंबर 25 -- विमान सेवा कंपनी इंडिगो मुंबई से इंडोनेशिया के डेनपसार के लिए अगले महीने से उड़ान शुरू करेगी।

एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि वह 18 अक्टूबर से दोनों शहरों के बीच दैनिक सेवा शुरू करने वाली है। डेनपसार इंडोनेशिया के बाली प्रांत की राजधानी है। यह बाली के लिए उसकी दूसरी उड़ान होगी। इससे पहले उसने बेंगलुरु से बाली के लिए सेवा शुरू की थी। कंपनी इस मार्ग पर ए320 विमान का परिचालन करेगी।

इंडिगो के विपणन प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि बाली भारतीय पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। इंडिगो का प्रयास यात्रा को ज्यादा सुलभ और आरामदेह बनाने का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित