मुंबई , जनवरी 27 -- मुंबई पुलिस ने शहर के भांडुप क्षेत्र में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान शंकरप्रसाद यादव उर्फ कल्ली के रूप में हुई है, जो भांडुप के तुलसीशेत पाड़ा इलाके के सोनापुर का रहने वाला था। जोन-7 के पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत ने बताया कि अपराध का मकसद अभी तक पता नहीं चला है।

श्री राजपूत ने कहा कि उन्होंने आरोपियों का पता लगाने के लिए आठ टीमें बनायी हैं। अपराध शाखा ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया, जबकि स्थानीय पुलिस ने साजिश में शामिल तीन अन्य लोगों को पकड़ा। इन सभी को अपराध के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित