मुंबई , दिसंबर 30 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगरीय इलाके भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर एक रिवर्स कर रही बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बीईएसटी) की बस ने राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित