मुंबई , अक्टूबर 30 -- मुंबई के आरए स्टूडियो में गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गयी जब परिसर के अंदर कई बच्चों को कथित तौर पर बंधक बनाए जाने की खबर फैल गयी। बाद में मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को छुड़ा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक स्टूडियो की पहली मंजिल पर एक्टिंग क्लास में पढ़ने वाले करीब 15 से 20 बच्चों को एक अज्ञात व्यक्ति ने बंधक बना लिया था। घटना की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गयी और चिंतित अभिभावक स्टूडियो पहुंच गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित