मुंबई , मार्च 25 -- मुंबई पुलिस ने शहर के उपनगरीय इलाके साकीनाका में अपनी पत्नी की हत्या करने और उसे आत्महत्या का मामला दिखाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यहां बताया कि पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने इस अपराध में उसकी मदद की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता नारंगी चौधरी (35) का गला घोंटा गया और बाद में उसे छत के पंखे से लटका दिया गया, ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे। आरोपी सखाराम चौधरी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और उसने कथित तौर पर इस योजना को अंजाम देने के लिए शंकर डांगी, बाबू गैरी और दिनेश गैरी को 6.7 लाख रुपये दिए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित