मुम्बई , फरवरी 03 -- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पश्चिमी उपनगर में एक मॉल के पास नाले की सफाई के दौरान एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गयी, जबकि एक अन्य सफाईकर्मी तबीयत खराब होने पर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी।

अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है। मजदूरों की पहचान कर ली गयी है। मृतक का नाम सलील रजाक गाजी (27) था और दूसरा प्रभावित मजदूर 30 वर्षीय साहिल नूर है। दोनों सफाई अभियान के दौरान संकरी, गहरे नाले में प्रवेश कर गये थे। जहां दोनों का दम घुटने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित