मुंबई , जनवरी 27 -- मुंबई के उपनगर मालाड मालवणी इलाके में मंगलवार सुबह एक चॉल में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में सात लोग झुलस गये। यह घटना सुबह करीब 9.25 बजे हुई।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सिलेंडर में गैस लीकेज के कारण आग भड़क उठी लेकिन राहत की बात यह रही कि पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे तक सीमित रही।
आग की चपेट में गैस स्टोव, एलपीजी सिलेंडर, एसी शीट्स, घरेलू सामान, खाद्य सामग्री और गद्दे आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अधिकारियों ने बताया कि गैस लीकेज के कारण सिलेंडर फटने से आग लगी। घायल लोगों को स्थानीय नागरिकों की मदद से आधार अस्पताल और क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित