मुंबई , अप्रैल 13 -- महाराष्ट्र के मुंबई शहर में दिग्गज गायिका आशा भोसले को भावभीनी विदाई देने के लिये नगर निगम अधिकारी उनके अंतिम संस्कार के लिए व्यापक इंतजाम कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार दादर के शिवाजी पार्क क्षेत्र में स्थित भगोजीखर श्मशान घाट में होगा।

अधिकारियों के अनुसार, प्रतिष्ठित गायिका को गरिमापूर्ण विदाई देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अंतिम संस्कार समारोह के दौरान भारतीय संगीत में उनके असाधारण योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आशा भोसले के सदाबहार गीतों की वाद्य संगीत प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए, दादर क्षेत्र में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं ताकि जनता अंतिम संस्कार देख सके और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित