मुंबई , फरवरी 22 -- मुंबई पुलिस ने पिछले तीन वर्षों में 1,758 बंगलादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है और उनमें से 1,238 को निर्वासित किया जा चुका है।
अधिकारियों ने रविवार को यहां बताया कि शेष व्यक्तियों के निर्वासन की प्रक्रिया अभी जारी है और अदालतों में उनके मामलों का निपटारा होते ही कार्यवाही की जायेगी।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि 2025 में कुल 1,100 बंगलादेशी नागरिकों को निर्वासित किया गया। इस दौरान 224 आरोपियों से जुड़े 150 मामले दर्ज किए गए। ये सभी मामले वर्तमान में अदालतों में लंबित हैं और आवश्यक अदालती आदेश प्राप्त होने के बाद निर्वासन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित