मुंबई , जनवरी 29 -- मध्य मुंबई के दादर इलाके में अवसाद से जूझ रही एक महिला ने अपने आवासीय भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी है।

पीड़िता के पति केशव अग्निहोत्री ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा कि उनकी पत्नी काफी समय से अवसाद से ग्रस्त थीं। उन्होंने बताया कि जिस दिन यह दुखद घटना घटी, उसी दिन बुधवार को माहिम के एक डॉक्टर के साथ उनका पूर्व निर्धारित अपाइंटमेंट था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित