मुंबई , अप्रैल 7 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मेट्रो लाइन 9 के चरण एक का उद्घाटन किया और इसके साथ एक दशक से ज़्यादा इंतज़ार के बाद मुंबई का मीरा-भायंदर इलाका शहर के मेट्रो नेटवर्क में शामिल हो गया।
श्री फडणवीस ने दहिसर ईस्ट और काशीगांव के बीच पांच किलोमीटर के इस हिस्से को सुबह 10 बजे दहिसर से हरी झंडी दिखाई गई। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार मौजूद थीं। नए कॉरिडोर में चार स्टेशन दहिसर ईस्ट , पांडुरंगवाड़ी, मीरागांव और काशीगांव है।
मेट्रो लाइन 9 मौजूदा रेड लाइन 7 के विस्तार के तौर पर चलती है। अधिकारियों ने कहा कि मीरा रोड से आने-जाने वाले अब बिना ट्रेन बदले सीधे गुंडावली/अंधेरी ईस्ट जा सकते हैं, इस कदम से यात्रा का समय काफी कम होने और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भीड़ कम होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा मंजूरी और शेड्यूलिंग में दिक्कतों की वजह से कई बार देरी से शुरू हुआ यह लॉन्च मीरा-भायंदर के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है।
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) का अनुमान है कि इसके खुलने के बाद लाइन सात पर रोज़ाना 50,000 से एक लाख और यात्री होंगे। 13.58 किलोमीटर का लाइन 9 कॉरिडोर आखिरकार दहिसर ईस्ट से भयंदर तक चलेगा और चरण दो में और स्टेशन बनाने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित