गुवाहाटी , अप्रैल 07 -- गुवाहाटी में बारिश थमने के बाद मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
वर्षा बाधित इस मुकाबले में कुल मिलाकर 11-11 ओवरों का मैच खेला जाएगा और पावरप्ले 3.2 ओवर का होगा।
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा, ''हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। बारिश से बाधित मैच में आप दूसरी पारी में बैटिंग करते हैं। हमारे दो मैच काफी अलग तरह के हुए थे लेकिन मुझे काफी खुशी है कि खिलाड़ियों ने जिस तरह से प्रेशर को हैंडल किया। मेरी टीम में दो बदलाव हुए हैं। मैं आया हूं और ट्रेंट बोल्ट की भी वापसी हुई है।''राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कहा, ''हम भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते। बारिश काफी ज्यादा हुई है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।''टीमें :राजस्थान : वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल , ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनावन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट सब : रवि बिश्नोई, रवि सिंह, लुआन डी प्रिटोरियस, ब्रजेश शर्मा और सौरभ दुबे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित