नई दिल्ली , अप्रैल 27 -- मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत रेल सेवा मंगलवार से स्थायी रूप से 20 डिब्बों के साथ चलेगी।
रेल मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञापन में कहा गया है कि मुंबई - अहमदाबाद वंदे भारत गाड़ी में डिब्बे बढ़ने से उसे मार्ग पर पहले से अधिक यात्रियों को सीट मिल पायेगी। मुंबई अहमदाबाद मार्ग देश के व्यस्ततम रेल मार्ग में है।
इस समय लगभग 23.45 प्रतिशत वंदे भारत रेलगाड़ियों को 20 डिब्बों वाली ट्रेन बना दिया गया है। 21 प्रतिशत वंदे भारत गाड़ियां 16 डिब्बों की कर दी गई हैं।
रेल मंत्रालय ने ने कहा है कि आरामदायक यात्रा अनुभव और समय की पाबंदी में सुधार के कारण वंदे भारत ट्रेनों की लोकप्रियता बढ़ रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित