मुंगेर , फरवरी 17 -- बिहार के मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित बेकापुर स्वर्ण आभूषण मार्केट में एक सुरक्षा गार्ड की दो नाली बंदूक से अचानक गोली चल गई।
गोली दीवार से टकराकर कारीगर बिट्टू कुमार के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
घायल कारीगर को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर बिहार पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित