पटना , अक्टूबर 03 -- बिहार में मुंगेर के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा ने शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर डा. जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार को सजाने का काम किया है इस कारण लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित