मुंगेर , फरवरी 03 -- बिहार के मुंगेर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंगलवार को न्यायाधीशों, न्यायिक दंडाधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मियों के लिए निशुल्क "शुगर ,ब्लड प्रेशर और नेत्र जांच शिविर" का आयोजन किया गया।

प्राधिकार कार्यालय में आयोजित जांच शिविर में बड़ी संख्या में न्यायाधीश, न्यायिक दंडाधिकारी, अधिवक्ता और मुंगेर व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने शुगर , ब्लड प्रेशर और अपनी आंखों की जांच कराई।

मुंगेर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में न्यायाधीश, न्यायक दंडाधिकारी ,अधिवक्ता और न्यायालय के कर्मी इस निशुल्क जांच शिविर में अपनी स्वास्थ्य की जांच कराई।

चिकित्सक डॉक्टर एस एस पांडे ने बताया कि अभी तक उन्होंने जिन लोगों की जांच की है ,उनमें 30 प्रतिशत से अधिक लोग शुगर और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं।उन्होंने शुगर से पीड़ित लोगों को चावल, चीनी और चाय का सेवन नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने नियमित टहलने और शारीरिक गतिविधि करनेकी भी सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित