मिर्जापुर, जनवरी 13 -- मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में स्वर्गीय प्रेम चंद गुप्ता पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार थे। उन्होंने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से राहुल गुप्ता एवं एक बेटी थी। पहली पत्नी के मृत्यु के बाद उषा देवी से दूसरी शादी की थी। जिससे आयुष (32) एवं दो बेटियां थीं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित