मिर्जापुर , अप्रैल 6 -- मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के बेचूवीर बाबा मंदिर के पास सोमवार को गेंहू के खेत में एक युवती का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक ने बताया कि आज सुबह पुलिस को बेचूवीर मंदिर के पास गेहूं के खेत में एक महिला का शव होने की सूचना मिली। शव की शिनाख्त रेखा (22) पत्नी संतोष कोल, निवासी ग्राम बरही थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर के रूप हुई है। मृतका के शरीर पर कई चोटो के निशान का होना पाया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित