मिर्जापुर , फरवरी 13 -- मिर्जापुर जिला कचहरी में शुक्रवार दोपहर कचहरी को बम से उड़ानें का मेल आने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई। बम निरोधक दस्ता डाग स्क्वायड के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तलाशी शुरू कर दी गई। कोर्ट का कार्य रोक दिया गया। जिला प्रशासन ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित