मुंबई , दिसंबर 24 -- ॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल ने मिर्ज़ापुर: द फ़िल्म से अपने चर्चित किरदार गुड्डू भैया की पहली झलक साझा कर फैन्स को बेहद उत्साहित कर दिया है। मिर्ज़ापुर: द फ़िल्म से जारी इस पहले झलक वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। यह भारतीय मनोरंजन जगत में एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि मिर्ज़ापुर भारत की पहली ऐसी वेब सीरीज़ बन गई है जो अब पूरी तरह एक सिनेमाई फ़िल्म की दुनिया में कदम रख रही है।

इस फ़िल्म की शूटिंग इस समय राजस्थान के जैसलमेर की खूबसूरत लोकेशन्स पर हो रही है। अली फज़ल द्वारा साझा किया गया छोटा लेकिन दमदार वीडियो सेट पर गुड्डू भैया की पहचान बन चुकी पीछे से चलने वाली चाल को दिखाता है। बिना किसी संवाद के, सिर्फ उनकी मौजूदगी ही गुड्डू भैया की ताकत, दबदबा और तीखेपन को फिर से ज़िंदा कर देती है।

यह झलक साफ इशारा करती है कि फ़िल्म पहले से कहीं ज़्यादा बड़े स्तर पर, ज़्यादा ड्रामा और दमदार सिनेमाई अंदाज़ में पेश की जाएगी। इससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है कि आगे क्या देखने को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित