लॉस एंजिल्स , फरवरी 12 -- अमेरिका के मिनेसोटा प्रांत के सेंट पॉल शहर में बुधवार को एक संघीय प्रवासन अभियान का समापन एक सड़क दुर्घटना से हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गये।
सेंट पॉल पुलिस विभाग ने कहा कि संघीय अधिकारी एक गाड़ी में एक व्यक्ति का पीछा कर रहे थे, जब वह कैथेड्रल हिल इलाके में दूसरी कारों से टकरा गयी। उन्होंने यह भी कहा कि पीछा किये जा रहे व्यक्ति और एक अन्य मोटर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें जानलेवा चोटें नहीं आयीं।
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की अधिकारी ट्रिशिया मैकलॉघलिन ने पैच और न्यूज़वीक को बताया कि इमिग्रेशन एवं कस्टम्स एनफोर्समेंट (आइस) अधिकारियों ने एक गाड़ी को रोकने की कोशिश की, क्योंकि उसका ड्राइवर होंडुरास से अमेरिका आया था और पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने लापरवाही से गाड़ी चलायी और एक आइस की गाड़ी सहित कई गाड़ियों से टकरा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित