फर्रुखाबाद , मार्च 6 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक डीसीएम कैटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के मोहल्ला अंगूरी बाग वासमंडी निवासी विवेक (25) तथा मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी गुड्डू (26) मोटरसाइकिल से शाहजहांपुर जिले के ग्राम दोस्तपुर में अपनी बहन के यहां शादी का कार्ड देकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पश्चिमी गौटिया के पास तेज रफ्तार डीसीएम कैटर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए।
घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित