अमृतसर , अप्रैल 08 -- पंजाब में अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) ने बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से लगभग 96 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है।

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी बैंकाक से अमृतसर आया था और उसने नशीले पदार्थ को मिठाई के डिब्बों के भीतर बेहद शातिराना तरीके से छिपा रखा था। एडवांस्ड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम प्रोफाइलिंग और उसके बाद सामान की स्कैनिंग से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने संदिग्ध यात्री को उतरते ही रोक लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित