कौशांबी , मई 03 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र के चकथाम्भा गांव में रविवार की सुबह तालाबसे मिट्टी निकालते समय अचानक टीला ढह जाने से मलवा में दबकर मां बेटी समेत तीन महिलाओंकी मौके पर मृत्यु हो गई जबकि अन्य दो लोगघायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार चकथाम्भा गांवके 5 लोग आज घर की पुताई की मिट्टी गांवके बाहर तालाबके कंदरासे खोद कर निकाल रहे थे इसी दौरान मिट्टी का ऊपरी टीला टूट कर गिर गया जिसमें सभी 5 लोग दब गए चीख पुकार सुनकर गांवके लोग मौके पर आकर मिट्टी हटाकर मलवा में दबे सभीलोगों को बाहर निकाला जिनमें से उत्तरा देवी(45), गीता देवी (40) एवं उसकी पुत्री अंकिता (8) की मृत्यु हो गई जबकि अमित (10) जितिया (45) गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस और एसडीएम आकाश सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दो घायल व्यक्तियों को उपचार केलिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित