आइजोल , दिसंबर 03 -- मिजोरम में आबकारी एवं मादक पदार्थ विभाग और असम राइफल्स की 14वीं बटालियन के एक संयुक्त अभियान में मंगलवार को रात करीब आठ बजे म्यांमार सीमा के पास चम्फाई शहर से 5.555 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट (लगभग 55,000 पीस) ज़ब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

विभाग के प्रवक्ता पीटर ज़ोहमिंगथांगा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान चम्फाई वेंगलाई के लालेन वेंग के रहने वाले ज़ोलियंथंगी (47) के रुप में की गयी है।

अधिकारियों के मुताबिक ज़ब्त की गयी मेथामफेटामाइन टैबलेट कथित तौर पर असम के करीमगंज में बेचने के लिए भेजी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे आज चंफाई के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सामने पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित