मुंबई , जनवरी 25 -- अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिवानी सिंह का भोजपुरी गाना 'पिये वाला माजा रहिह' रिलीज हो गया है।

रोमांटिक भोजपुरी गाना 'पिये वाला माजा रहिह' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी रोमांटिक गाना 'पिये वाला माजा रहिह' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिवानी सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'मैं इस गाने में काम करके बहुत खुश हूं। क्योंकि यह गाना बहुत ही प्यारा बनाया गया है, जोकि मेरे दिल के बहुत ही करीब है। इस गाना में परफॉर्म करके मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को इतना प्यारा गाना बनाने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं और ऑडियंस को शुक्रिया कहती हूं।'वहीं शिवानी सिंह ने कहा कि 'यह गाना गाने में मुझे एक अलग ही आनंद आया था। इतना प्यारा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक यू और इस गाने को पसंद करने के लिए ऑडियंस को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित