नासिक , फरवरी 04 -- जिले के सिन्नर तालुका में मालेगांव औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोहादरी वन उद्यान के पास एक रासायनिक कारखाने में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गयी हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 11:45 बजे 'विमा एरोमैटिक्स' में लगी। कारखाने में अगरबत्ती बनाने में इस्तेमाल होने वाला पाउडर बनाया जाता है। यहां ड्रमों में भारी मात्रा में रसायन रखा गया था। आग की शुरुआत इन्हीं ड्रमों से हुई, जिनमें रसायन थे। कुछ ही पलों में यह पूरे कारखाने में फैल गया। आग की लपटें और धुएं के गुबार दूर से ही देखे जा सकते थे। इससे इलाके में दहशत फैल गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित