नयी दिल्ली , मार्च 31 -- यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी को आयकर विभाग ने 76.83 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे हरियाणा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्राधिकरण से आज ही यह नोटिस मिला है। इसमें 38 करोड़ 41 लाख 70 हजार रुपये का जीएसटी और ब्याज भरने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही इतनी ही राशि जुर्माने के तौर पर जमा कराने के लिए कहा गया है।

इस प्रकार कुल 76 करोड़ 83 लाख 40 हजार रुपये के भुगतान के लिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

यह मामला अप्रैल 2019 से मार्च 2024 के दौरान टैक्स क्रेडिट नोट्स से संबंधित है। मारुति सुजुकी ने कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ पहली अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित