पुणे , अक्टूबर 03 -- अक्टूबर की शुरुआत के बावजूद महाराष्ट्र से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी नहीं हुयी है और राज्य में इस मानसून सीजन में औसत से 26 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि अक्टूबर में महाराष्ट्र में विशेष रूप से कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में औसत से अधिक वर्षा होने की संभावना है।अब तक राज्य में जून से सितंबर तक 1,189.4 मिमी वर्षा के साथ सामान्य से 120 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित