भरतपुर , जनवरी 23 -- राजस्थान में धौलपुर के दिहोली थाना क्षेत्र में पुरैनी गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की पहचान उदल शर्मा के रूप में हुई है। सुबह परिजनों ने घर के सामने पेड़ पर लटके उदल को देखा तो वे उसे पेड़ से उतारकर तुरंत जिला अस्पताल ले गये थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित