नयी दिल्ली , फरवरी 11 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में पांच फरवरी को एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत के मामले में मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुये प्रदेश सरकार से इस मामले पर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
नवीनतम सूचना के अनुसार, इस घटना में कई अन्य लोग खदान में अभी फंसे हुए हैं और मरने वालों की तादाद बढ़कर 30 हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित