जयपुर , अप्रैल् 03 -- बाबा जयगुरुदेव महाराज के आध्यात्मिक उतराधिकारी उज्जैन वाले बाबा उमाकांत महाराज ने युवाओं को नशे से दूर रखने की जरुरत बताते हुए कहा है कि लोगों में खत्म होती जा रही मानवता को वापस लाने के लिए यह ज्यादा आवश्यक है।

बाबा उमाकांत महाराज शुक्रवार को जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से रुबरु होते हुए यह बात कही। राजस्थान के बॉर्डर जिलों में होने वाले आगामी कार्यक्रम के तहत जयपुर पहुंचे बाबा उमाकांत महाराज ने कहा कि युवा नशे की आदत में बिगड़ रहे हैं ,उन पर जोर देने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि वह मीडिया के माध्यम से यह संदेश सभी तक पहुंचाना चाहते है कि जब जवान नशे में डुबोगा तो वह न तो घर, समाज एवं देश की सेवा कर पायेगा और न ही अपनी सुरक्षा कर पायेगा। इसलिए युवाओं को नशे की आदत छोड़कर अपने-अपने तौर तरीके से ही सही लेकिन भगवान को थोड़ी देर के लिए ही जरूर याद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोगों में नास्तिकता आती चली जा रही है और मानवता लोगों के अंदर से खत्म होती चली जा रही है जिस वापस लाने के लिए युवाओं को नशे से दूर रखा जाना ज्यादा आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित