भुवनेश्वर , मार्च 05 -- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर श्री माझी ने कहा, "आज महान जननेता बीजू पटनायक की जयंती है। इस मौके पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी, उद्योगपति, कुशल पायलट और राजनेता थे।" उन्होंने कहा, "अपने छात्र दिनों से लेकर आपातकाल के समय तक उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने जीवन भर अपने आत्म-सम्मान, ओडिशा के गौरव और देश की गरिमा के लिए लड़ाई लड़ी। बीजू बाबू ने ओडिशा के लिए कई सपने देखे थे।"उन्होंने राज्य सरकार के वादों ता उल्लेख करते हुए कहा, "हमारी सरकार विज़न 2036 के ज़रिए उन सभी सपनों को पूरा करेगी, जिसमें ओडिशा के विकास पर ध्यान दिया जाएगा, जिसमें शहरीकरण, विकास और स्थिरता शामिल है। हम उनके विज़न को साकार करने के लिए हर संभव कोशिश करते रहेंगे। ओडिशा के लोग बीजू पटनायक का बहुत सम्मान करते हैं। हम सभी उनकी गरिमा, गर्व और विरासत को पहचानते हैं।"पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्ववाली बीजू जनता दल की शुरुआत 26 दिसंबर, 1997 को हुई थी। पार्टी का नाम श्री बीजू पटनायक के नाम पर रखा गया था। बीजू पटनायक 1961 से 1963 और 1990 से 1995 तक दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। 17 अप्रैल, 1997 को उनका निधन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित