रायपुर , जनवरी 31 -- छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के रूप में प्रसिद्ध राजिम एक बार फिर सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनने जा रहा है। माघ पूर्णिमा 1 फरवरी से महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य आयोजन इस वर्ष भी नए मेला स्थल चौबेबांधा, राजिम में किया जाएगा।
कुंभ कल्प का शुभारंभ माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से होगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
आयोजन में जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष महेश यादव, नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष इन्द्राणी साहू, नगर पालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष राजेन्द्र (धनराज) सूर्यवंशी, नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूप नारायण साहू सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।
राजिम कुंभ कल्प के शुभारंभ अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिष्ठित संत-महात्माओं का आगमन होगा। प्रमुख रूप से दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ, महंत रामसुंदर दास, महंत नरेन्द्र दास, स्वामी राजीव लोचन दास, स्वामी विराम देवाचार्य, आचार्य स्वामी राकेश, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती, बालयोगेश्वर रामबालक दास, संत कौशलेन्द्र राम, स्वामी डॉ. राजेश्वरानन्द, संत परमात्मानन्द, संत युधिष्ठिर लाल, संत गोकुल गिरि, प्रजापिता ब्रह्मकुमार नारायण भाई, ब्रह्मकुमारी पुष्पा बहन, हेमा बहन सहित अनेक संत-महात्मा शामिल होंगे।
कुंभ कल्प के दौरान प्रतिदिन सायं 6:30 बजे महानदी आरती का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित