हनुमानगढ़ , मार्च 27 -- राजस्थान में देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा प्रथम बार अनूठी पहल करके हनुमानगढ़ के मां भद्रकाली मंदिर में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर गुरुवार को सायं छह बजे से रात 12 बजे तक भजन संध्या जागरण का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भजन संध्या में पंजाब हरियाणा के कलाकारों के साथ-साथ पंजाब हरियाणा से आये बाहरी श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन संध्या में राही एंड पार्टी, पल्स चिल्ड्रेन एकेडमी और अनुग्रह सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कलाकार सी. एल. राही, अमरकांत मिश्रा, अमृत स्योता, विक्की म्यूजिकल ग्रुप, सुशील बंसल बांसुरी वादक, कुमार शाहीन, सुखदेव आर्ट ग्रुप सिरसा, पंडित गिरिराज शर्मा, दीपक गोयल, गुलशन भारद्वाज शकुंतलम संगीत हाउस एवं बाल कलाकार निष्ठा द्वारा नृत्य एवं गीत के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विभाग द्वारा विभिन्न आयोजनों में महाआरती एव अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी करवाये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित