पटना , अप्रैल 25 -- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा कि पुनौराधाम में मां जानकी जन्मस्थान के पुनरुत्थान के बिना बिहार का समग्र विकास अधूरा रहेगाश्री सिन्हा ने पूरे प्रदेश को जानकी नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सीता हर बिहारी की अस्मिता का प्रतीक हैं।

उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अयोध्या में भगवान राम की जन्मस्थली का पुनरुद्धार हुआ और अब सभी बिहारवासियों की सामूहिक जिम्मेवारी भी है कि पुनौरा धाम में माता सीता का भव्य मंदिर बनाया जाये, जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मां सीता से जुड़े सभी स्थलों का 'जानकी 'कॉरिडोर' के रूप में विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां सीता धार्मिक आस्था के साथ, हमारी सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक हैं और उनसे जुड़े महत्व के स्थानों के विकास से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्द्धन होगा बल्कि समग्र आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित