शहडोल , मार्च 19 -- मध्यप्रदेश के शहडोल जिला पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोप में उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है।
अमलाई थाने की पुलिस ने माँ कुसुम कोरी की हत्या के आरोप में उसके पुत्र संजय कोरी (32) को प्रमाण मिलने पर गिरफ्तार कर लिया। उसे आज बुढ़ार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार 17 मार्च की सुबह कुसुम कोरी (59) का शव उसके घर में मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या के प्रमाण मिले। प्राथमिक जाँच में हत्या के कुछ पहले माँ -बेटे के झगडे के प्रमाण के साथ पुलिस को घटना स्थल पर भी कुछ सबूत मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित