महोबा , मई 01 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र मे घूमन्तु आदिवासी जनजाति के दो बालकों की उर्मिल बाँध मे पानी मे डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों बच्चो के शव बांध मे उतराते हुए बरामद किये है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित उर्मिल बाँध मे यह हादसा गुरुवार दोपहर बाद उस समय हुआ ज़ब डूब क्षेत्र के निकटवर्ती पिपरा माफ़ गाँव के निवासी आदिवासी कुचबंधिया बिरादरी के रमेश के परिवार के तीन बच्चे खेलते हुए पानी के पास पहुंच गए. बताया गया है कि तभी उनमे से एक रीतेश(8) नहाने के लिए पानी मे उतरा तो उसका बँधान मे उसका पैर फिसल गया और वह पानी मे गिर गया. रीतेश को डूबता हुआ देख उसका साथी आर्यन (10) उसे बचाने को आगे बढ़ा तो वह भी फिसल कर पानी मे जा गिरा।

दोनों बालकों के साथ खेल रही प्राची (4) ने तब भागते हुए घर पहुंच घटना की सूचना परिजनों को दी. जिसके बाद परिवारी जन बालकों की अपने स्तर पर खोजबीन करते रहे। देर शाम तक बच्चो का कही कोई पता न लगने पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी मगर रात होने और अंधेरा गहरा जाने के कारण बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। शुक्रवार सुबह बच्चो की तलाश के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस को दोनों बालकों के शव पानी मे उतराते हुए मिले। मृतक बालक रिश्ते मे चाचा भतीजा थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित