महोबा , फ़रवरी 07 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के खन्ना क्षेत्र मे एक सप्ताह से लापता युवक का शव मिलने से नाराज मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार मध्य रात्रि तक कानपुर - सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते सैंकड़ो की संख्या मे वाहन राजमार्ग मे फंसे रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया की बन्नी गांव के बरदानी प्रजापति का 21 वर्षीय पुत्र रवि एक फ़रवरी की रात घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। परिजनों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके युवक की खोजबीन शुरू कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित