देहरादून , दिसंबर 14 -- उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बिहार में नितिन नबीन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने रविवार को कहा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और दूरदर्शी सोच निश्चित रूप से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नितिन नबीन भाजपा को संगठनात्मक मजबूती और जनविश्वास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

इसके अलावा पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने हार्दिक शुभकामनाएं दी है। श्री भट्ट ने कहा, उनकी अध्यक्षता में भाजपा पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी में नेतृत्व जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित