कौशांबी , फरवरी 7 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने लाइसेंसी रायफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरब शरीरा निवासी करन सिंह की पत्नी संगीता (42) बीमारी के कारण मानसिक तनाव में रहती थीं। शनिवार सुबह उन्होंने घर के अंदर लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित