सतना , मार्च 10 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। यह महिला और उनकी बेटी कहा की रहने वाली और कौन थी इसकी शिनाख्त अभी तक पुलिस द्वारा नहीं की जा सकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बगहा इलाके के निकट एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित