रायपुर, 05 जनवरी 2026 (वार्ता) छत्तीसगढ़ की रायपुर में कांग्रेस संगठन में महिला नेतृत्व को लेकर उठे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखा हमला बोला है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर सामने आया विवाद कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र और उसके कथित महिला सशक्तीकरण के दावों को बेनकाब करता है।
सुश्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के भीतर यह विवाद उसके अंदरूनी लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करता है और गुटबाज़ी की सच्चाई को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बातें तो करते हैं लेकिन जब संगठन में महिलाओं को नेतृत्व सौंपने का अवसर आता है, तब पारदर्शिता की जगह बंद कमरों में सौदेबाज़ी होती है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की महिला नेता स्वयं यह सवाल उठा रही हैं कि योग्यता, संघर्ष और ज़मीनी कार्य को दरकिनार कर गुटबाज़ी और चापलूसी को प्राथमिकता दी जा रही है। यह स्थिति कांग्रेस की महिला नेतृत्व के प्रति वास्तविक सोच को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित