मुंबई , नवंबर 18 -- महाराष्ट्र में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्आतार कर लिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 15 नवंबर को देर रात करीब 01:10 बजे उस समय हुई जब डॉक्टर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतज़ार कर रही थीं। इसी दौरान महेश पाखरे ने कथित तौर पर उनका पीछा किया, उन्हें घूरा और अपना गुप्त अंग उन्हें दिखाया। इस पर डॉक्टर ने शोर मचाया, तो पुलिस ने तुरंत पाखरे को पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित